8 समोसों का मूल्य ₹156 है और 4 इडलियों का मूल्य ₹98 है। सुनीता के पास केवल एक ₹200 का नोट है और वह 3 समोसे और 3 इडलियाँ खरीदती है। उसके पास अब कितने रुपये बचे हैं?

Er Chandra Bhushan
0

8 समोसों का मूल्य ₹156 है और 4 इडलियों का मूल्य ₹98 है। सुनीता के पास केवल एक ₹200 का नोट है और वह 3 समोसे और 3 इडलियाँ खरीदती है। उसके पास अब कितने रुपये बचे हैं?

Video solution : 

हल:

8 समोसों का मूल्य = ₹156
अतः 1 समोसे का मूल्य
= 156 ÷ 8
= ₹19.50

अब 3 समोसों का मूल्य
= 3 × ₹19.50
= ₹58.50

इसी प्रकार,

4 इडलियों का मूल्य = ₹98

अतः 1 इडली का मूल्य
= 98 ÷ 4
= ₹24.50

अब 3 इडलियों का मूल्य
= 3 × ₹24.50
= ₹73.50

अब 3 समोसे और 3 इडलियों का कुल मूल्य

= ₹58.50 + ₹73.50
= ₹132

सुनीता के पास कुल रुपये = ₹200

बचे हुए रुपये
= ₹200 − ₹132
= ₹68

अतः सुनीता के पास ₹68 बचे।
 
एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !