ज्यामितीय आकृतियों की समझ (Understanding of geometrical Shapes) (Exercise-3)

Er Chandra Bhushan
0

स्वंय करके देखिये 

1.  नीचे  रेखाखंडों से बनी कुछ सरल आकृतियाँ दी गई हैं,इनमें से बंद तथा खुली आकृतियाँ छाँटिए। 

ज्यामितीय आकृतियों की समझ (Understanding of geometrical Shapes) (Exercise-3)

2. पाँच-पाँच सरल खुली व सरल बंद आकृतियाँ बनाइए। पाँच-पाँच खुली व बंद ऐसी आकृतियाँ बनाइए जो  सरल न हों। 

उदाहरण-1 एक  बहुभुज की भुजाओं की कूल संख्या 9 हो तो उसके अन्तःकोणों की मापों का योग क्या होगा ?

हल:- बहुभुज की भुजाओं की संख्या =9 

अर्थात n=9 ,

इस बहुभुज  के अन्तः कोणों की माप =2 ×(9-2) समकोण =14 समकोण 

=14×90°=1260°

 उदाहरण -2 एक पंचभुज के पाँच बाहय कोणों में से चार कोण क्रमशः 75°,55°,80° एवं 60° हैं उसका पाँचवा  बाह्य  कोण ज्ञात कीजिए। 

हल :- पंचभुज के बाह्य कोणों की मापों का योग 360° होता है। 

पंचभुज के चार कोणों क्रमशः 75°,55°,80° एवं 60° हैं।

इसीलिए  पाँचवाँ कोण =360° -( 75°+55°+80°+60°)

=360°-270°

=90°  

उदाहरण -3 एक समबहुभुज का एक बाह्य कोण 60° है,तो उस बहुभुज की कितनी भुजाएँ हैं ?

हल :-   बहुभुज के बाह्य कोणों की मापों का योग 360° होता है। 

चूँकि समचतुर्भुज का प्रत्येक बाह्य कोण समान माप का होता है। 

इसीलिए भुजाओं की संख्या =(360/60 )=6  

अभीष्ट बहुभुज एक षट्भुज है।

 

 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !