Video Solution :
समान पदार्थ के दो तारों में मोटे तार में विद्युत धारा अधिक आसानी से प्रवाहित होगी।
कारण:
तार का प्रतिरोध R = ρl/A होता है।
मोटे तार का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल (A) अधिक होता है, इसलिए उसका प्रतिरोध कम होता है। समान विद्युत स्रोत से जोड़ने पर कम प्रतिरोध वाले मोटे तार में अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होती है।
अतः मोटे तार में विद्युत धारा आसानी से प्रवाहित होगी।


