प्रश्न:
यदि हम अंश में 1 जोड़ दें तथा हर में से 1 घटा दें, तो भिन्न 1 में बदल जाती है। यदि हर में 1 जोड़ दें तो यह 1/2 हो जाती है। वह भिन्न क्या है?
हल:
माना भिन्न = x/y
प्रश्नानुसार,
(x + 1)/(y - 1) = 1
⇒ x + 1 = y - 1
⇒ y = x + 2 ...(1)
दूसरी शर्त के अनुसार,
x/(y + 1) = 1/2
⇒ 2x = y + 1
⇒ y = 2x - 1 ...(2)
समीकरण (1) और (2) से,
x + 2 = 2x - 1
⇒ 2 + 1 = 2x - x
⇒ x = 3
अब, y = x + 2
⇒ y = 3 + 2 = 5
अतः वह भिन्न है:
उत्तर = 3/5


